हरिद्वार – हरिद्वार में महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शंकर आश्रम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया गया। इस दौरान राजीव चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई जा रही है। सरकारी नोकरियों में घोटाले हो रहे हैं। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए आज प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया जा रहा है।

