हरिद्वार – हरिद्वार में सोमवती स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी अजय सिंह ने स्नान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। पूरे मेला क्षेत्र को 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मध्यनजर 3 कंपनियां पीएसी, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वायड समेत 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हरिद्वार जिले के सभी बॉर्डर पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश बॉर्डर पुलिस को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि अन्य स्नान पर्व की तरह सोमवती पर्व भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल शिविर भी लगाए गए है। श्रद्धालुओं से भी भगति भाव से आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *