हरिद्वार – मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम (बड़ा मीटिंग हाॅल) रूड़की परिसर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया।

’’तहसील दिवस’’ में कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली।

तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में सिंचाई, राजस्व, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, पुलिस, जमीन की पैमाइश, अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, पानी की निकासी, राशन कार्ड बनाये जाने आदि से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण प्राप्त हुये।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी टी0 आर0 मलेठा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल, डीपीओ अविनाश भैदौरिया, ए0 आर0 कोआपरेटिव राजेश, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, लोक निर्माण, जल संस्थान, तहसीलदार शालिनी मार्य, विद्युत, चकबन्दी विभाग, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *