हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून पास किए जाने के बाद लगातार भाजपा नेता जनता को इस कानून की उपलब्धियां बता रहे हैं। उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र भसीन ने भी हरिद्वार बीजेपी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नकल विरोधी कानून को देश का सबसे मजबूत कानून बताया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून बनाकर सरकारी भर्तियों की तैयारी करने वाले युवाओं को एक सुरक्षा कवच प्रदान किया है। निश्चित रूप से अब इस कानून के बाद भर्ती में गड़बड़ी पर रोक लगेगी।

इसके साथ ही देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उत्तराखंड में मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी के लोग अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। बार बार सरकारी भर्तियों पर रोक लगाने की मांग करने वाली कांग्रेस युवाओं को भड़काने और अराजकता फैलाने में लगी हुई है।
इस दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, महामंत्री आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *