हरिद्वार – सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा सिडकुल हरिद्वार में एचआर कॉन्क्लेव इंटरएक्टिव सेशन विद एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन का आयोजन सिडकुल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वजीत सागर रीजनल पीएफ कमिश्नर उत्तराखंड थे, उन्होंने विस्तार से हायर पेंशन स्कीम के बारे में सब को बताया व् प्रोविडेंट फण्ड से सम्बंधित सभी उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों के संशय दूर किये।

अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष एनएचआरडीएन उत्तराखंड चैप्टर ने कहा की यह कार्यक्रम द्वारा उत्तराखंड में उद्योगों को हायर पेंशन स्कीम जिसकी तारीख अभी दो महीने के लिए आगे कर दी गयी है की सही जानकारी हो पायी।
कार्यकम का सञ्चालन आयोजक टीम से पंकज चौहान मकीनो आटोमोटिव द्वारा किया गया व कार्यक्रम अध्यक्ष रूपक गुप्ता जी ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों और पीएफ डिपार्टमेंट के बीच में परस्पर समन्वय बनाने के लिए किया गया है।

हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष व् राज अरोड़ा महासचिव ने कहा की हमारी संस्था का उद्देश्य हमेशा उद्योग हित में कार्यक्रम करते रहना है व् समय समय पर हो रहे अपडेट से उद्योगों को अवगत करवाते रहना है। कार्यक्रम में कुछ उद्योगों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रवीण शर्मा मीनाक्षी पॉलीमर्स, तरुण चौहान फोरेस पॉलीमर्स, राकेश शर्मा सूर्य प्रोसेस फूड प्राइवेट लिमिटेड, धीरेंद्र चौहान किर्बी बिल्डिंग सिस्टम्स को एचआर पर्सन ऑफ द ईयर। ऑटोमेट इरिगेशन प्राइवेट लिमिटेड, मेकिनो आटोमोटिव, ओमनी अप्लायंसेज, हीरो मोटर कॉर्प को बेस्ट एचआर प्रैक्टिस। माउंटेन वैली स्प्रिंग इंडिया लिमिटेड, पीएम कोना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, उत्तरांचल इंडस्ट्रीज, साइकॉट्रॉपिक इंडिया लिमिटेड को स्टार फैक्ट्री व अकम्स ग्रुप ,विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एग्जा पैरंटरल लिमिटेड ,समृद्धि ऑटोमेशंस प्राइवेट लिमिटेड को इंडस्ट्री चॉइस अवॉर्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम में जगदीश लाल पाहवा, रमेश चंद जैन, दीपक गुप्ता, ममता सेंगर, अजीत सक्सेना सहित १२० लगभग उद्योगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *