हरिद्वार – रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आप महिला मोर्चा से जुड़े कई महिलाएं मौजूद रही, जिन्होंने अपने हाथों में सिलेंडर उठाकर विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार से रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर आप महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा की 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महंगाई बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता में आए थे। परंतु 500 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर आज 1100 रुपए का हो गया है। देश का युवा बेरोजगार है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। गुजरात का फर्जी मॉडल आज देश के सामने है। गैस के दामों में ₹50 बढ़ाकर मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता पर भार डाल रही है।

आप पार्टी के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहां की राहत देने की बजाय सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। यदि जल्द की सरकार ने गैस के बढ़े हुए दाम वापस न लिए तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसका उग्र विरोध करेंगे।

इस दौरान जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग , किरण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, आशीष गॉड ,मानिक गिरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ,मयंक गुप्ता, रेखा देवी, संजय गौतम ,विशाल सैनी, गीता देवी, राकेश कुमार, विशाल सैनी, अजय कुमार मुखिया, भरत कुमार, खालिद हसन, शिव कुमार, यशपाल सिंह चौहान, विशाल कुमार, बबीता देवी, अनु, रीना देवी , किरण देवी, माधुरी, रुकमणी ,विशाल शर्मा,तेजस्वी, संदीप डोभाल,गुलशन कुमार,संजय बालियान उपस्थित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *