हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई जेई एई परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एसआईटी से जांच करवाई जारी है। लेखपाल भर्ती प्रकरण में एसआईटी ने लोक सेवा आयोग के पूर्व अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की और यूपी के बलिया से बैंक लॉकर में छिपाए गए 22 लाख की ज्वैलरी भी बरामद की। साथ ही दूसरे अभियुक्त को भी रिमांड पर लेकर 2.40 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है।

