हरिद्वार – हरिद्वार के सराय गांव स्थित ‘द आर्यन एकेडमी स्कूल’ में धूमधाम के साथ स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सीओ निहारिका सेमवाल और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आर के सकलानी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूली छात्र छात्राएं तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों ने देश के कई राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर एकता और अखंडता का संदेश दिया। नशे जैसी बुराई को मिटाने का संदेश देने वाले कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस दौरान सीओ निहारिका सेमवाल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। स्कूल के डायरेक्टर आचार्य सुधांशु त्यागी ने कहा कि बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनके स्कूल द्वारा हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। कार्यक्रमों में प्रेरणादायद प्रस्तुतियां दीं जाती है ताकि बच्चे हमेशा बुराइयों से दूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *