हरिद्वार – होली के रंग में भंग डालने और हुड़दंग करने वालों से हरिद्वार पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी अजय सिंह ने होली के नाम पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी शरारती तत्व कानून व्यवस्था भंग करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी अजय सिंह ने सभी से सौहार्द और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना प्रभारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस विभाग द्वारा खास निगरानी बरती जा रही है, वहां एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी। साथ ही शरारती तत्व भी पुलिस के रडार पर होने की बात एसएसपी अजय सिंह ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *