हरिद्वार – हरिद्वार प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और लोगो ने जमकर फूलो की होली भी खेली।
सांसद निशंक ने सभी लोगो को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इसे पूरी उमंग उल्लास और उत्साह के साथ मानना चाहिए।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, विधायक रवि बहादुर, विधायक आदेश चौहान, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु शर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मुरली मनोहर समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।





