हरिद्वार – सामाजिक संगठन सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में एसपी सिटी ऑफिस के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। हरिद्वार की बहादराबाद स्थित सहारा इंडिया की 555 बीघा जमीन को सीज करने की मांग को लेकर सुराज सेवादल ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
धरना दे रहे सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जमीन को सीज किया जाना चाहिए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। आपको बता दें की शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर हरिद्वार के जिलाधिकारी ने जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि उनके द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


