हरिद्वार – होली के त्योहार पर हरिद्वार जनपद में रिकॉर्ड तोड शराब की बिक्री हुई है। हरिद्वार के लोग करीब 7 करोड़ की शराब पी गए। जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने शराब बिक्री की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि होली के 2 दिन पूर्व 4 करोड़ 50 लाख की इंग्लिश और 2.50 करोड़ की देशी शराब बेची गई है। 6 और 7 मार्च को हरिद्वार जिले के 130 ठेको पर शराब का व्यापार किया गया। आम दिनों से दोगुना व्यापार होने के कारण उत्तराखंड राजस्व को बड़ा फायदा पहुंचा है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया की होली से एक सप्ताह पहले से विशेष अभियान चलाया गया जिसमे 26 मुकदमे दर्ज करके 700 लीटर अवैध कच्ची शराब और सात हजार किलो लहान नष्ट किया गया था जिसके फलस्वरूप कच्ची शराब नहीं बिकी और लोगों ने ठेको से ही शराब खरीदी। सरकार को राजस्व को करोड़ों का फायदा पहुंचा है।

