हरिद्वार – हरिद्वार में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बीजेपी के जिला कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक ने शिरकत की। महिला मोर्चा के द्वारा हरिद्वार में कला, साहित्य और समाजसेवा में बेहतर कार्य करने वाली 20 महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से नवाजा गया।
सांसद निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किया है। प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र द्वारा द्वारा महिलाओं के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इसके साथ ही सांसद निशंक ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की चुटकी ली और कहा कि बहुत अच्छा है कि हरीश रावत अब हाथ जोड़ रहे हैं। उनको सुभकामनाएं हैं।

