हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में पॉड टैक्सी योजना को मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने काम शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक चलता रहा तो बहुत जल्द हरिद्वार में पॉड टैक्सी का संचालन होगा और हरिद्वार दुनिया ने उन शहरों में शामिल हो जाएगा जहां पर्सनल रैपिड ट्रांजिट पर आधारित पॉड टैक्सी चलेगी।

हरिद्वार में एक ओर हर की पैड़ी कॉरिडोर विकसित करने की योजना के लिए जल्द काम शुरू होने वाला है तो वहीं शहर में पॉड टैक्सी चलाने के प्रोजेक्ट भी शुरू करने की कवायद शुरू हो रही है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा हरिद्वार में करीब 20 किलोमीटर का ट्रैक बनाकर उस पर पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। बताया जा रहा है की आने वाले कुछ सालों में धरातल पर उतर सकती है। हरिद्वार में पॉड टैक्सी के संचालन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा की यह हरिद्वार के साथ राज्य की उपलब्धि होगी।

हरिद्वार में पॉड टैक्सी संचालन के लिए अधिकारियों ने काम भी करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के मुताबिक कई चरणों में ये प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। पहले चरण में हर की पौड़ी से लेकर चंडी देवी मंदिर के बीच काम पूरा होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा।

हरिद्वार में साल भर में कई स्नान पर्व आयोजित होते हैं। वहीं यहां 12 साल में एक बार कुंभ मेला लगता है। ऐसे में साधु संत भी इस विश्व स्तरीय तकनीक को हरिद्वार में लाए जाने की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *