मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकबरपुर उद गांव में 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। मृतक किशोर का नाम प्रवीण पुत्र जयचंद बताया जा रहा है जो अकबरपुर उद गांव का ही निवासी है। स्कूल के आंगन में खड़े आम के पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर बीती रात से लापता था। आज सुबह जब स्कूल खुला तो सबके होश उड़ गए। किशोर की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किन परिस्थितियों में किशोर की मौत हुई इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी और मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *