हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित धधेकी ढाणा गांव में 17 वर्षीय किशोर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मृतक की बहन के साथ मिलकर उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। बाद में उसके शव को दफना दिया था। आज लक्सर पहुंचे हरिद्वार की एसपी क्राइम रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

रेखा यादव ने बताया कि कि मृतक की बहन का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक कुलवीर को इसकी जानकारी लगी तो उसने बहन को समझाया। लेकिन उसके बाद भी उसकी बहन का अपने प्रेमी से मिलना जारी रहा। प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने के कारण कुलवीर की हत्या करने की योजना बनाई। बीती छह फरवरी की रात को पहले तो मृतक की बहन ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दी और फिर इन दो युवकों के साथ मिलकर कुलवीर की हत्या कर दी। मौत हो जाने के बाद पड़ोस में ही थोड़ी दूर स्थित मकान में कुलवीर के शव को दफन कर दिया। एसपी क्राइम रेखा यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाइट –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *