रुड़की (हरिद्वार) – कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला कानून गोयान स्थित पंचायती धर्मशाला के पास पटाखे की दुकान व गोदाम में विस्फोट होने के कारण चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 02 व्यक्ति घायल हो गये थे। साथ ही उक्त घटना से आस-पास की दुकानों व संम्पत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
बिना लाइसेन्स व सुरक्षा के उक्त गोदाम मलिक द्वारा विस्फोट पदार्थों/पटाखों के गोदाम/दुकान को रिहायशी इलाके में चलाकर लापरवाही बरतने पर कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमें में विवेचक ने 19 मार्च को 02 अभियुक्तों को पटियाला लस्सी रुड़की के सामने से पकड़ा।

