हरिद्वार – योग गुरु स्वामी रामदेव ने एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में चल रही एक आयुर्वेदिक सेमिनार के दौरान मंच से बोलते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस तरह से मल्टीनेशनल कंपनियों का शीर्षासन कराया है उसी तरह एलोपैथी को भी जमीन में गाड़ देंगे। योग गुरु बाबा रामदेव ने क्या कहा, सुनिए।

