हरिद्वार – धामी सरकार के 1 साल पूरे होने पर सरकार सभी जिलों में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत कई महिला स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले कई लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एक साल में सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। बीते 1 साल में हरिद्वार जिले में भी कई अभूतपूर्व काम हुए हैं। वही सांसद निशंक ने कहा कि धामी सरकार ने नक़ल अध्यादेश, धर्मांतरण कानून जैसी ऐतिहासिक कार्य किये है और इन कार्यो को राज्य ही नहीं पुरे देश को भी आवश्यकता है

