हरिद्वार – आर्य नगर चौक हरिद्वार के पास बैटरी रिक्शा पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चेतक के जवान हसलवीर रावत और गणेश तोमर ने तत्काल ऑटो की मदद से घायल को रानीपुर मोड़ स्थित सिटी अस्पताल पहुंचाया।

स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों की सलाह पर बिजनौर स्थित नहटौर थाने से मदद लेकर चेतक कर्मियों द्वारा घायल के पिता को दुर्घटना के बारे में सूचित कर प्राथमिक उपचार शुरु कराया गया। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर वापस गए जवानों ने आज अस्पताल जाकर जब घायल अंकित का हाल जानने की कोशिश की तो अंकित के पिता विनोद द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय रहते आप मदद न करते तो हमारा पुत्र आज हमारे बीच न होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *