हरिद्वार – पंजाब से फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है। हरिद्वार में अमृतपाल की तलाश के लिए पुलिस जुट गई है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने जनपद के सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा तमाम धर्मशालाओं, आश्रमों और होटलों की सघन चेकिंग आदेश दिए गए हैं। तमाम चौराहों और जिले की सीमाओं पर आने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। अमृतपाल की फोटो भी इन सभी चेक पोस्टों पर चस्पा करवाई गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अमृतपाल को लेकर हरिद्वार में अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर जनपद में पुलिस भी अलर्ट हो गई है। खुफिया तंत्र को भी इस पूरे मामले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *