हरिद्वार – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य रद्द होने के विरोध में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भरकर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा उनका यह विरोध प्रदर्शन आगे जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, विमला पांडे, विभाष मिश्रा, महेश प्रताप राणा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बिना सूचना और परमिशन के धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसलिए कई लोगो को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *