हरिद्वार – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 31 मार्च को अमित शाह गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे, वहीं ऋषिकुल मैदान में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हरिद्वार पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने ऋषिकुल मैदान में अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में करीब 10 हज़ार लोग जमा होंगे। जिसके लिए सुरक्षा के इंतजाम भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। वहीं अमित शाह पतंजलि योगपीठ पहुंचकर स्वामी रामदेव से मुलाकात भी कर सकते हैं।

