हरिद्वार – हरिद्वार में चेतक पर नियुक्त सुनील राणा व गजय तोमर को गस्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के A.T.M. के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। A.T.M. के नजदीक जाने पर जेनरेटर की आड़ लिए एक लड़का दिखने पर लड़के को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम तोड़कर डकैती डालने की योजना के बारे में बताया। इसकी सूचना तत्काल ही दोनो कर्मियों द्वारा थाने को दी गई जिस पर जल्द ही थाने से अन्य फोर्स मौके पर पहुंचा तथा एटीएम के अंदर घुसे अन्य बदमाशों को सुझबुझ दिखाते हुए पकड़ लिया।

अभियुक्त के पास से नाजायज तमंचे, एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी, कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों द्वारा एटीएम मशीन तोड़ ली गई थी, इससे पहले कि ये लोग पैसे निकालते पुलिस में इनको दबोच लिया।

पुलिस टीम-
1 एसआई श्री नरेश राठौड़ थानाध्यक्ष कनखल
2 एसआई श्री अंशुल अग्रवाल
3 एसआई श्री भजराम चौहान
4 एचसी सुनील राणा
5 कॉ0 गजय तोमर
6 कॉ0 संतोष
7 कॉ0 बालकराम
8 कॉ0 महावीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *