हरिद्वार – उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया और आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उनकी मांग है की विवी से संबद्ध कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड, पदोन्नति, ग्रेड पे और वेतन विसंगति जैसी मांगे पूरी नहीं हो रही है। मांगे नही मानी गई तो कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

