हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान मे कहा की पॉड टैक्सी के रूट को बदलने की माँग को ले कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने प्रदेश व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल देहरादून जायेगा। उन्होंने कहा की पॉड टैक्सी शहर से बीच से नहीं ले जाना चाहिए इसका रास्ता गंगा किनारे होना चाहिए। चौधरी ने कहा व्यापारी इस पॉड टैक्सी को ले कर अति उत्साहित है पर इसका रूट बदलना चाहिए। यदि ये शहर के बीच से निकनी तो व्यापार प्रभावित होगा। पॉड टैक्सी से निश्चित रूप से पर्यटक बढ़ेगा। गंगा किनारे के रास्ते मे बनेगा तो यात्रियों को माँ मनसा देवी, माँ चण्डी देवी और माँ गंगा के साथ साथ कनखल ज्वालापुर व हरिद्वार दिखाई देगे। इससे व्यापार और पर्यटक आगे और बढ़ेगा। इस लिए इसका रूट बदलना चाहिए।
चौधरी ने कहा की प्रदेश व देश की सरकार हरिद्वार को सोंदर्यकरण के लिए काफ़ी कुछ काम कर रही है और हरिद्वार के महत्व को दुनिया के सामने और अच्छे से रख रही है हम इसका स्वागत करते है। हर योजना हरिद्वार के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगी, बस ज़रूरत है योजना हरिद्वार के व्यापारी व आम जनमानस को भी प्रभावित ना करे और हम सब इन योजनाओ को लागू करने मे सरकार का साथ देगे। साथ ही उन्होंने कहा की अभी तक कॉरिडोर का भी नक़्शा जारी नहीं किया गया है जिससे व्यापारी भ्रम की स्तिथि मे है, प्रशासन को तत्काल कॉरिडोर पर भी स्पष्ट कर देना चाहिए की कहा कहा से इसमें व्यापारी प्रभावित होगा जिससे व्यापारी अपना आगे क्या करना है इस पर निर्णय ले सके और जितना व्यापारी प्रभावित होगा उसको इतना मुआवज़ा मिलना चाहिए की वह अपना आगे का व्यापार और परिवार ठीक से चला सके।

