हरिद्वार – सोशल मीडिया पर हो रही हर गतिविधि पर हरिद्वार पुलिस टीम की नजर है। अफवाह फैलाई तो जेल जाना निश्चित है। एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर से चेतावनी जारी की है। कुछ लोग कभी भावनाओं में बहकर तो कभी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने तो कभी आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक बेफिजूल के मैसेज डालते (अपलोड करते) हैं। ऐसा ही विगत कुछ दिनों से जनपद हरिद्वार में हो रहा है जहां सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज अपलोड कर विभिन्न शोभा यात्राओं को निकालने अथवा मनमाफिक यात्रा रूट निर्धारित कराने आदि को लेकर पुलिस/ प्रशासन पर अनावश्यक दबाव दिया जा रहा है।

जबकि पारंपरिक शोभा यात्राओं को लेकर जनपद पुलिस व प्रशासन द्वारा सभी को अनुमति प्रदान की गई है। ऐसी परिस्थितियों में जनपद में धारा-144 सीआरपीसी लागू है जो पूर्णतः गलत है। हरिद्वार के डीएम एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में समस्त निकाले जाने वाले जुलूसों की अनुमति की मॉनिटरिंग स्वयं की जा रही है। किसी भी पारंपरिक शोभायात्रा की अनुमति नहीं रोकी गई है। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक जुलूस निकालने को लेकर सभी पक्षों से वार्ता कर आपसी सामंजस्य बनाए जाने हेतु लगातार सार्थक व सहज प्रयास किया जा रहा है।

उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत स्पष्ट है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित/प्रसारित कर जनपद की आबोहवा बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *