हरिद्वार – चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है, सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए तमाम इंतजाम का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को नाकाफी बता रहे हैं। हरक सिंह ने राज्य सरकार से चारधाम यात्रा यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की। 

वही पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है। 

दूसरी ओर हरिद्वार के साधु संतो ने चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस बार की चारधाम यात्रा भव्य और दिव्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *