हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार में भी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतो ने शिरकत की। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सांसद निशंक के साथ सभी साधु संतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार के सभी साधु संतों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और साधु संत चाहते हैं कि उनके नेतृत्व में देश इसी तरह आगे बढ़ता बढ़ रहे। 

वहीं स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की सराहना करते हुए कहा की जो संत देश में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का काम करते हैं, आज उन्होंने यहां आकर प्रधानमंत्री की मन की बात में सुनी और सांसद निशंक को आशीर्वाद प्रदान किया।

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी उज्जैन मथुरा अयोध्या और चारों धाम जैसे तीर्थ स्थलों का तेजी से विकास हुआ है। देश के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के कारण ही देश फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतो के साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *