हरिद्वार – हरिद्वार जीआरपी पुलिस, यूपी पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर हत्या, लूट और डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। साल 2015 में बदमाश ने अपनी गैंग के साथ मिलकर हरिद्वार के लक्सर में चलती ट्रेन में लूट की कई वारदात को अंजाम दिया था। तभी से लक्सर जीआरपी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।

एएसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि लक्सर जीआरपी पुलिस, यूपी पुलिस और नोएडा एसटीएफ के संयुक्त अभियान में बदमाश को यूपी के झिंझाना से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *