हरिद्वार – जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रा. लि. हरिद्वार के वैज्ञानिकों का एक सर्वेक्षण दल वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ भास्कर जोशी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के अलावलपुर ग्राम में ग्रामीणों को औषधीय पादपों के पारंपरिक चिकित्सकीय ज्ञान के आदान प्रदान के साथ साथ उन्हे जैविक कृषि तथा पादप संरक्षण, संवर्धन के क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ भास्कर जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक बताते हुए घरेलू ओषधियों से रोगोपचार के बारे में विस्तार से बताया ।
डॉ अमित कुमार ने योग के दैनिक जीवन में महत्व पर विचार रखे। डॉ ईश्वर प्रकाश शर्मा ने धरती के डॉक्टर किट से मृदा परीक्षण के बारे में और संतोष नौटियाल ने जैविक कृषि के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत वत्स ने करते हुए गंगा और उसके हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया। इससे पहले दल के अन्य सदस्यों डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. हर्ष सिंह, अंकुर कुमार, आशीष कुमार, विक्रम सिंह आदि ने हरिद्वार के चंडी घाट में जाकर मृदा और पानी के नमूनों को एकत्र किया, जिनमें आगे अनुसंधानात्मक कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में शंकर सिंह नेगी, यशवीर सिंह राणा, जय प्रकाश, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

