हरिद्वार – कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत पुराने रानीपुर मोड पर एक चैन स्नैचिगं की घटना होने पर तत्काल सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से चैक किया तो मोटर साईकिल प्रकाश में आई जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे तब से लगातार जनपद पुलिस एवं सीआईयू टीम को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। तभी से विभिन्न मैन्युअल एवं इलेक्ट्रॉनिक संचार के माध्यमों से की जा रही चेकिंग के दौरान गुरुवार को उक्त मो0सा0 के सैक्टर- 2 के पास दिखाई देने पर तीन थानों ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल एवं सीआईयू हरिद्वार की पुलिस टीमों द्वारा उनका पीछा करने पर बदमाश भगत सिहं चौक होते हुये हिलबाई पास रोड की तरफ भागे जहां विभिन्न पुलिस टीमों से चौतरफा घिर जाने पर पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें पुलिस की जबावी फायरिग में बदमाश के दाहिने पांव पर गोली लगी जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा जिसके दूसरे साथी की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।
सूचना पर एसएसपी हरिद्वार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे व घटना की जानकारी लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

