सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार जिले में सुराज सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और प्रदेश में अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर लगाम लगाने की मांग की।

सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार जनपद में अवैध खनन से लदे वाहनों के कारण बड़े हादसे हो गए जिनमें कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। राज्य में सफेदपोशों की संलिप्तता के चलते ये सब हो रहा है और अफसरशाही हावी है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि उनकी इन सब मांगो को पूरा किया जाए नहीं तो सुराज सेवादल अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *