हरिद्वार – हरिद्वार में चल रही विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल बैठक में कई सामाजिक और धार्मिक विषयों पर मंथन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद विहिप के पदाधिकारी और साधु संत समाज में बढ़ती समलैंगिकता और मठ मंदिरों पर सरकार के नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

https://youtu.be/si4KzPHrsbc

बैठक के दूसरे सेशन में गुरुवार को मठ मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में चर्चा के दौरान साधु संतों ने एकमत ने कहा कि मठ मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। मंदिरों पर आने वाला दान और चढ़ावा धर्म के प्रचार प्रसार में लगाया जाना चाहिए। इसलिए जिन भी मठ मंदिरों का सरकार ने अधिग्रहण किया है उनको वापस किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *