हरिद्वार – हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। ऋषिकेश रोडवेज की बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में कुल 43 लोग सवार थे। बस कंडक्टर और एक बच्ची की मौत इस हादसे में हुई है। हादसे की सूचना के बाद फायर सर्विस की रेस्क्यू यूनिट और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया। शयामपुर थाना क्षेत्र के चंडी घाट पुल के पास हादसा हुआ।

