लक्सर (हरिद्वार) – कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि एक युवक द्वारा बाबा धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम की फोटो के साथ गाली देती हुई वीडियो अपने फेसबुक अकांउट से पोस्ट कर धार्मिक भवनाओं को आहत किया गया है।
प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। अभियुक्त के मोबाईल फोन को पुलिस ने कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला चण्डीगढ भेजा गया है।

