हरिद्वार – SSP हरिद्वार अजय सिंह द्वारा किरायेदारों व घरेलू नौकरों का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में आज कनखल पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में टीम बनाकर कस्बा बैरागी कैंप और जगजीतपुर में निवासरत किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। जिसमें ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए मलिन बस्तियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
कुल 35 चालान नगद 35000 ₹ व 03 मकान मालिकों के चालान कोर्ट के व 15 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा

