हरिद्वार – हरिद्वार में एक फ्लाईओवर के नीचे कट्टे में बंद युवती का शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। शनिवार को लगभग 22 साल की एक युवती का शव पतंजलि योगपीठ के पास नेशनल हाईवे के पुल के नीचे कट्टे में बंद मिला था। मृतक युवती कौन है और कहां की रहने वाली थी इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक युवती के गले पर चोट के निशान हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या कर युवती के शव को पुल से नीचे फेंका गया है। हालांकि पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सभी एंगल पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही गुमशुदा हुई लड़कियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।


