सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार स्थित न्यू देवभूमि हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के डॉक्टर ने एक ढाई साल के बच्चे की जटिल बीमारी का सफल इलाज किया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

दरअसल कुछ दिन पहले रुड़की निवासी ग्रामीण अमित के ढाई साल के बच्चे की तबियत बिगड़ गई थी। इंफेक्शन के कारण उसकी छाती में पस भर गया। अमित ने रुड़की के कई अस्पतालों में बच्चे का इलाज कराया लेकिन बच्चा स्वस्थ नहीं हो सका। इसके बाद किसी ने अमित को एम्स और जौलीग्रांट जैसे बड़े हॉस्पिटल में जाने की सलाह दी। लेकिन अमित हायर सेंटर तो नहीं जा सका लेकिन किसी तरह वह हरिद्वार के न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में बच्चे को लेकर पहुंच गया। अस्पताल में मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुज ने बच्चे का इलाज शुरू किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चे की छाती में इंफेक्शन के कारण पस भर गया और इसी कारण उसका बुखार भी नही उतर पा रहा था। डॉक्टर अनुज ने ट्यूब के माध्यम से बच्चे की छाती से पस निकालना शुरू किया तो शुरुआत में थोड़ी दिक्कत जरूर आई।

डॉ अनुज ने बताया कि सावधानीपूर्वक उन्होंने ट्यूब डालकर बच्चे की छाती से सारा पस निकाल दिया। तीन से चार दिनों में ही बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे का इलाज करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि इस तरह से ट्यूब के माध्यम से पस निकालना मुश्किल होता है। लेकिन अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

वही बच्चे के पिता अनुज ने बताया कि देवभूमि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उनके बच्चे का इलाज कर दिया है, अब उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *