हरिद्वार – हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय किसान महाकुंभ आज से शुरू हो गया है। किसान महाकुंभ में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी हरिद्वार पहुंचे। 3 दिनों तक देश के कई राज्यों के किसान हरिद्वार पहुंचेंगे और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट और एमएसपी कानून लागू करना जैसे मुद्दों को लेकर खास चर्चा की जाएगी। पहाड़ी राज्यों के किसानों को भी उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पाता है। इसको लेकर भी किसान महाकुंभ में आवाज उठाई जाएगी। साथ ही ओलंपिक पहलवानों के आंदोलन के विषय में बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि खेल समिति जो भी फैसला लेगी खाप पंचायतें उनका साथ देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *