हरिद्वार – अलग-अलग समय में हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद करने हेतु पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल इनपुट के आधार पर टीमें लगी हुई थीं।

इसी दौरान वाहन चोर गैंग के सक्रिय होने की सूचना पर बीते कुछ समय से मुखबिर तंत्र के माध्यम से गैंग के संदिग्ध क्रियाकलापों पर नजर रखी जा रही थी। बीते रोज मुखबिर द्वारा उपलब्ध करायी गई ठोस सूचना के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय चल रहे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को खडखड़ी क्षेत्र से चोरी की 02 मोटर साइकिलों सहित दबोचने में सफल रही।

की गई पूछताछ के आधार पर गैंग द्वारा कोतवाली हरिद्वार, रानीपुर, थाना लक्ष्मण झूला, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रूडकी आदि क्षेत्रो से दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी मिली। गिरोह की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मोतीचूर जंगल से 09 मोटर साईकिलें व 01 स्कूटी बरामद की। उपरोक्त बरामद वाहनों की बाजार में कीमत ₹10 लाख के करीब है।

गिरोह के कुछ सदस्य इससे पहले भी वाहन चोरी व लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

बरामदगी –
1-मोटरसाईकिल -02
2-एक्टिवा रंग सफेद-01
3-सुपर स्पलेण्डर -08
4-YAMAHA R-15 बिना नम्बर प्लेट-01

पुलिस टीम –

1-SHO हरिद्वार भावना कैथौला
2-SSI मुकेश थलेडी
3-SI खेमेन्द्र गगवार (प्रभारी चौकी खडखडी)
4-SI प्रवीन रावत
5-HC सजय पाल
6-HC जितेन्द्र
7-HC विकास
8-C. राहुल धानिक
8-C. अनिल कण्डारी
9-C. कमल मेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *