हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवालिकनगर और बीएचईएल में पिछले एक सप्ताह में चैन स्नैचिंग की वारदातें हुई थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और सीआईयू ने मामले की जांच करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। दोनों पिछले कई दिनों से हरिद्वार में रह रहे थे पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।

