हरिद्वार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति एवं आदि शंकराचार्य वैदिक फाउंडेशन की ओर से जिला जेल रोशनाबाद हरिद्वार में जेलर प्यारेलाल की अध्यक्षता में योग गुरु एवं आदि शंकराचार्य वैदिक फाउंडेशन के अध्यक्ष योगी आशुतोष ने ॐ की ध्वनि के उच्चारण से कैदियों को योग की जानकारी देने के बाद योग कराते हुए कई कैदियों को शिक्षक बनने की जानकारी दी, योगी आशुतोष ने कहां की आओ हम सब करें योग- जीवन को बनाए निरोग, बड़ा उदासीन पंचायती अखाड़े के कोठारी महंत योगी गोविंद दास ने सभी कैदियों को सूर्य नमस्कार की जानकारी देते हुए सूर्य नमस्कार के 12 प्रकारों को कराया, योगी गोविंदास ने इस अवसर पर कहा की योग साधना से हर समस्या का समाधान हो सकता है, निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष/अधिवक्ता राजेश रस्तौगी ने कहा कि योग अनुशासन सिखाता है, योग स्वस्थ रखता है, योग मानसिक एवं आत्मिक बल प्रदान करता है, रस्तौगी ने कहा कि धन्य है भारत वासी जो आज घर-घर में योग कर रहे हैं, रस्तौगी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी ने विश्व के पटल पर योग को योग दिवस के मान्यता दिलवाई है और विश्व भर में योग का परचम लहराया है, टेंपो यूनियन के संरक्षक पंडित सत्यनारायण शर्मा ने कहा जेल एक मंदिर है, इस मंदिर से जीवन और अच्छा कैसे बनाएं इसके लिए योग को माध्यम बनाना जरूरी है, शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए योगी आशुतोष, कोठारी गोविंद दास, अधिवक्ता राजेश रस्तौगी, अधिवक्ता मनोहर भट्ट, अधिवक्ता अशोक पाठक, मोहन सैनी तथा जेल कर्मचारियों एवम अधिकारियों का आभार जताते हुए सभी कैदियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *