हरिद्वार – कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में जल पुलिस भी मुस्तैदी से काम कर रही है। आज गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह रहे दो कांवरियों को पुलिस के जवानों ने बचाया। अलग-अलग दो घटनाओं में दिल्ली के शाहदरा से आया 17 वर्षीय किशोर और हरियाणा के हिसार से कावड़ लेने हरिद्वार पहुंचा 18 वर्षीय युवक गंगा में नहाने के दौरान अचानक तेज बहाव में बहने लगा तो घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी जवानों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सही सलामत पानी से बाहर निकाला। पानी से बाहर निकल कर दोनों कांवरियों ने राहत की सांस ली और जल पुलिस को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि पुलिस लगातार कावड़ियों और श्रद्धालुओं से गंगा घाट पर जंजीर पकड़कर नहाने और ग्रिल के पार ना जाने को लेकर अपील कर रही है। बावजूद उसके कई लोग लापरवाही करते हुए गहरे पानी में नहा कर खतरा मोल ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *