हरिद्वार – कांवड़ मेले के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे और गंगा जल लेकर अपने अपने गंतव्यों को रवाना हो गए। प्रशासन ने इस बार कांवड़ियों को गर्मी और थकान से राहत देने के लिए विशेष फव्वारों की व्यवस्था की है। गंगा किनारे कांवड़ पटरी पर पांच जगहों पर ये फव्वारें लगाए गए हैं। पंप के जरिए सीधा गंगा नदी से गंगाजल उठाकर फव्वारे चलाए जा रहे है। अपने कंधो पर गंगाजल और कांवड़ उठाए शिवभक्त ठंडी फुवारों के बीच से गुजरकर आराम महसूस कर रहे है और बिन मौसम बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं। पहली बार कांवड़ मेले के दौरान इस तरह की व्यवस्था देखकर कावड़िए काफी उत्साहित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *