हरिद्वार – हरिद्वार में देर रात से लगातार हो रही है बारिश। बारिश की वजह से हरिद्वार के कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है तो वहीं नुकसान की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हरिद्वार के कनखल के लाटोवाली में बारिश की वजह से एक पुराना मकान भरभरा कर कार पर गिर पड़ा। मकान के मलबे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के कई इलाकों के साथ हरिद्वार में भी देर रात से लगातार बारिश हो रही है यहां मध्य हरिद्वार समेत कई जगहों पर पानी भरा हुआ है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है।

