हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है। दूर दूर से कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगा जल भरने के बाद अपने गंतव्यों को रवाना हो रहे हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़िए तरह तरह की कांवड़ भी बना रहे हैं। ऐसे ही एक कांवड़िया हरिद्वार पहुंचा जिसने कांवड़ को सजाने के लिए 200 और 50 के नोटों का इस्तेमाल किया। कांवड़ के अंदर तो भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है और उसके चारों ओर नोट चिपकाए हैं।
कांवड़िए का नाम सागर राणा है, जो दिल्ली का रहने वाला है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर सागर दिल्ली की ओर रवाना हो गया। सागर ने बताया कि वह पिछले कई सालों से गंगाजल और कावड़ लेने हरिद्वार आ रहा है लेकिन इस बार उसने अलग तरह की कावड़ बनाई है। कावड़ में उसने कुल ₹171000 खर्च किए। ₹141000 के 200 के नोट और दस हजार रुपए पचास के नोट चिपकाए हैं।

