हरिद्वार – 30 जून को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत गुरु नानक ढाबा रानीपुर झाल के पास एक पुरुष का अज्ञात शव जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लावारिस अवस्था में मिला था। पंचायतनामे में युवक के मुस्लिम धर्म से सम्बन्धित होने की पुष्टि होने पर विभिन्न माध्यम से युवक की पहचान व परिजन की तलाश के प्रयास किए गए किन्तु सफलता नही मिली।

नियत प्रतिक्षा अवधि समाप्त होने पर आज चेतक पर नियुक्त कर्म0 गण द्वारा शव को कांधा देकर सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में ले जाया गया व पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *