हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला चरम सीमा पर पहुंच गया है। हरिद्वार में हर हर महादेव और बम भोले की जयकारों की गूंज है। वहीं कांवड़ियों के लिए जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया है। जटवाड़ा पुल पर चल रहे कांवड़ सेवा शिविर में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक कांवड़ियों के रंग में रंगे नजर आए। डॉ निशंक ने शिविर न सिर्फ कांवड़ियों के लिए पूरियां तली बल्कि कांवड़ियों के कहने पर वह उनके साथ भक्ति गीत पर थिरकते भी नजर आए।

सांसद निशंक को अपने बीच थिरकता देख कांवड़ियों में भी जोश आ गया और कावड़ियों ने भी इस पल का खूब आनंद लिया। निशंक ने इस दौरान कांवड़ियों को अपने हाथो से चाय भी बांटी। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेला ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इस बार पांच करोड़ से भी ज्यादा कावड़ियों के हरिद्वार आने की उम्मीद है। उन्होंने कांवड़ मेले की व्यवस्था के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *