हरीदार – उड़ीसा के जिला कटक के थाना टांगी की 68 वर्षीय महिला अपने गांव के ग्रुप के साथ हरिद्वार हर की पैड़ी स्नान करने आई थी।
5 जुलाई को हर की पैड़ी से अपने ग्रुप से बिछड़ गयी थी। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उक्त गुमशुदा महिला को कोतवाली नगर हरिद्वार लाया गया। उक्त बुजुर्ग महिला से उनके परिजनों के बारे में पता करने की कोशिश की गयी किन्तु उक्त महिला हिन्दी भाषा नहीं जानती मात्र उड़िया भाषा ही जानती है।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त महिला के संबंध में कन्ट्रोल रूम व जनपद के अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो प्रेषित की गई तत्पश्चात बामुश्किल परिजनों से संपर्क सादा गया। उक्त गुमशुदा बुजुर्ग महिला को सकुशल उसके परिजनों के सपुर्द किया गया। जिनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

